फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drizzling rain since morning dropped the temperature, relief from heat

Auraiya News: सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने गिराया तापमान, गर्मी से राहत

Sun, 04 Aug 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drizzling rain since morning dropped the temperature, relief from heat
औरैया। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार को पूरी रिमझिम बारिश ने राहत दी। शनिवार की देर रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। रविवार को पूरे दिन कभी रिमझिम तो कभी हल्की तेज बारिश देखने को मिली। वहीं तेज हवा व बारिश के बीच कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से ही उत्तर-पूरब दिशा में हवाएं चली। रिमझिम बारिश देखने को मिली। बादल छाए रहे। रुक-रुककर बारिश होती रही, जिसका लोगों ने आनंद लिया। इधर रिमझिम बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि औसतन 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

उत्तर-पूरब दिशा में हवाओं की औसत गति सात से 13 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह देखने को मिलेगा। आठ अगस्त तक तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं। बारिश के चलते अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इधर मौसम में हुए परिवर्तन के कारण शाम के समय लोग शहीद पार्क, गोविंद नगर गेट के समीप पक्का तालाब पार्क, कानपुर रोड स्थित गौरैया तालाब के निकट घूमते दिखे। शहीद पार्क में देररात तक बच्चों और महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तेज आंधी से मकान की कच्ची दीवार गिरी

फोटो-04एयूआरपी30- ढहे मकान को देखता पीड़ित इंद्रवीर। संवाद
बेला। शनिवार की रात आई तेज आंधी के दौरान मंडी रोड पर एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर वहां रखा दैनिक उपयोग का सामान, स्कूटी, साइकिल आदि खराब हो गया। यह मकान सावित्री देवी का है। इसमें इंद्रवीर निवासी पृथ्वीपुर रहते हैं। दीवार गिरने की जानकारी पर लेखपाल राज बहादुर ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed