फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drizzle will prove good for the crop

Auraiya News: फसल के लिए अच्छी साबित होगी बूंदाबांदी

Wed, 14 Feb 2024 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Drizzle will prove good for the crop
संवाद न्यूज एजेंसीऔरैया। जिले में धूपछांव का खेल बुधवार को भी जारी रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि यदि 20 मिमी. बारिश हो जाती है तो यह फसलों के लिए बहुत अच्छी साबित होगी।
विज्ञापन


बूंदाबांदी से बारिश का पानी पौधों की सेहत पर बढि़या प्रभाव डालेगा। नमी बढ़ने से उनकी वृद्धि में तेजी आएगी। हालांकि बदलते मौसम में किसान फसलों की निगरानी नियमित करते रहें। ऐसे मौसम में फसलों में फसलों में कीट व्याधि का प्रकोप बढ़ जाता है। उधर, कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन




चार-पांच फरवरी को बारिश के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। सोमवार रात पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने अचानक करवट बदली। पिछले दो दिनों से लगातार दिन के समय आसमान में बादलों के छाने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर उत्तर प्रदेश के जिलों में यह सक्रियता तीन से चार दिन बनी रह सकती है। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। आगामी 48 घंटों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed