फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drizzle at night, dense fog in the morning

Auraiya News: रात को बूंदाबांदी, सुबह छाया रहा घना कोहरा

Wed, 04 Feb 2026 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 04 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night, dense fog in the morning
फोटो-28-खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
औरैया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार रात को भी बूंदाबांदी हुई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसका असर काफी फसलों पर हुआ है।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं, सरसों, आलू, मिर्च की फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। उधर, बारिश के बाद कई जगह फसलें बिछ गई हैं। मौसम विभाग अब आगे राहत का अनुमान बता रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश का पूर्वानुमान था, पर अनुमान से कम बारिश हुई। उनके अनुसार अब मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार दोपहर तेज धूप निकली, इसी प्रकार आगे भी मौसम साफ रहेगा। वहीं सुबह घना कोहरा छाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


उधर, बारिश को लेकर आलू किसानों का कहना है कि अब धूप निकलने से आलू अंदर से सड़ जाएगा। इसके साथ ही उसमें दाग भी आएंगे, इसके चलते कम दाम पर इसे बेचना पड़ेगा। आलू के साथ ही गेहूं, सरसों सभी फसलों को नुकसान हुआ है। लाही की फसल में बारिश के कारण दाने झड़ने की आशंका है। सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है, क्योंकि गिरने के बाद इसके संभलने की संभावना बेहद कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगेती बोआई के गेहूं में भी नुकसान
हवा के साथ बारिश के चलते अगेती गेहूं में भी नुकसान है। दरअसल अगेती गेहूं में बाली निकल रही है। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश से फसल खेतों में बिछ गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed