{"_id":"68acaa6fa8611f27c00ee715","slug":"drizzle-and-heavy-rains-waterlogging-causing-problems-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130601-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश, जलभराव से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश, जलभराव से दिक्कत
Mon, 25 Aug 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एयूआरपी 26 बिधूना क्षेत्र के स्कूल परिसर में भरा पानी। संवाद
बिधूना/कंचौसी। पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। कहीं रिमझिम तो कहीं पर झमाझम बारिश से गलियों, घरों व स्कूलों में पानी भर गया । इससे कई जगह बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।
कंचौसी क्षेत्र में घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार को रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के अंदर 27 एमएम बारिश दर्ज की गई।
उधर, बारिश से बिधूना कस्बे में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूलों पर पड़ा। रात में हुई बारिश से कस्बे के फीडर रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी भर जाने से बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हुई। कई बच्चे भीगते हुए कक्षाओं तक पहुंचे।
विज्ञापन
आंबेडकर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर और मैदान में पानी भर गया। यहां तक कि कई जगह कक्षाओं तक जाने वाले रास्तों पर भी पानी जमा रहा। कस्बे के लोगों का कहना है कि बरसात में जलभराव की समस्या हर साल आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो सका है।
बीईओ बिधूना के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर स्कूल में ज्योतिर्गमय योजना से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए नगर पंचायत से सड़क का निर्माण कार्य होना है। इसका टेंडर हो गया है।
कंचौसी में सब्जी मंडी, आंबेडकर काॅलोनी, रेलवे लाइन, पुरवा महिपाल, क्रॉसिंग रोड, औरैया रोड व किशोरा रोड के पास अधिकांश मकानों में पानी भर गया। व्यापारियों के अनुसार बारिश के कारण कारोबार ठप रहा।
15 साल से जलभराव के बीच रह रहा परिवार कंचौसी। ग्राम पंचायत ढिकियापुर में एक परिवार पिछले 15 वर्षों से जलभराव के बीच रह रहा। जलभराव के कारण घर तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। गृहस्वामी ने इसके समाधान के लिए डीएम तक अपनी समस्या पहुंचाई, लेकिन जलनिकासी या रास्ते का कोई इंतजाम नहीं हुआ।
पीड़ित बृजेश बाथम ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी सड़क निर्माण की मांग की। पुत्र मनीष बाथम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बृजेश का कहना है कि उनके तीन घरों के परिवार को चारों तरफ भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है। (संवाद)