फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drinking water crisis in front of one thousand people in Kanshi Ram Colony

Auraiya News: कांशीराम कालोनी में एक हजार लोगों के सामने पेयजल संकट

Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in front of one thousand people in Kanshi Ram Colony
औरैया। पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी में पाइप लाइन चोक होने से लगभग एक हजार लोगों के सामने दो दिन से पानी का संकट व्याप्त है। पालिका प्रशासन ने समस्या की जानकारी होने के बाद भी कोई निदान नहीं किया है। कालोनी में लगे हैंडपंप भी जवाब दे गए हैं। जिससे लोग पेयजल की पूर्ति के लिए दूर-दराज से वाहनों पर पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


शहर में दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में दो दिनों से पेयजल संकट होने से हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए कालोनी परिसर में लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में लोग पेयजल की जरूरत के लिए इधर-उधर भटक कर पानी उपलब्ध करने में लगे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को न हो, बावजूद इसके कोई भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कालोनी वालों ने बताया कि कालोनी को आई दो पाइप लाइनों में बालू भर जाने से वह चोक हो गईं हैं। जिससे पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। खोदाई भी कराई गई पर समस्या का कोई निदान नहीं निकला। जब तक पाइप लाइन नहीं बदली जाएगी, तब तक कालोनी के लोगोंं को भरपूर पानी नहीं मिल पाएगा। इधर, पानी का संकट देखते हुए लोग नारायपुर, व दिबियापुर रोड किनारे लगे पाइपों से ऑटो व ई-रिक्शा में पानी लेकर घरों तक पहुंचा रहे हैं। कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का निदान न होने पर लोगों में रोष है। बता दें कि कालोनी में करीब 300 आवास है, जिनमें एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। इनके घरों तक पानी पहुंचने का मात्र एक साधन नगर पालिका द्वारा की जाने वाली आपूर्ति ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीराम कालोनी के चार नंबर ब्लॉक के 25 नंबर कालोनी निवासी राशिद कहते हैं कि दो दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने इसके पीछे नलकूप चलाने वाले पर पानी को कम छोड़ने का आरोप लगाया है। कहा कि भीषण गर्मी के चलते पानी न मिलने से बहुत ही दिक्कत हो रही है। दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। कालोनी निवासी गोविंद ने बताया कि यहां पर पेयजल के साथ-साथ साफ-सफाई को लेकर बहुत बड़ी समस्या है। नाले गंदगी से पटे हुए हैं। जिससे घर के अंदर बैठना मुश्किल हो रहा है। मच्छरों के कारण सोना भी दूभर बना हुआ है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी में पानी न मिलने से बहुच दिक्कत हो रही है।

वर्जन
समस्या की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसकी जानकारी कर जल्द से जल्द समस्या का निदान कराया जाएगा। जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। -रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed