फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drinking and refused to take life

शराब पीने से मना किया तो ले ली जान

Fri, 08 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 08 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drinking and refused to take life

परिजनों के साथ दरवाजे पर बैठे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से युवक जमीन पर गिर गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन




वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने फफूंद मार्ग जाम कर दिया। एएसपी व सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।


 
सदर कोतवाली से 100 कदम दूरी पर जेसीज चौराहे के समीप दिल-दहला देने वाली वारदात हुई। मोहल्ला बनारसी दास निवासी आरोग्य प्रकाश (20) पुत्र भारत सिंह गुरुवार शाम साढ़े चार बजे परिजनों के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन



तभी जेसीज चौराहे की ओर से दो बाइक सवार बदमाश आए और बिना किसी कारण के आरोग्य के सिर से तमंचा सटाकर फायर कर दिया। गोली लगते ही आरोग्य जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने से आरोग्य का भेजा बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन युवक को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई घटना से आक्रोशित लोगों ने फफूंद मार्ग जाम कर दिया।



 
सूचना पर पहुंचे एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय व कोतवाल अजय पाठक ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। भीड़ ने इस आश्वासन के बाद जाम खोला कि दो घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



मामले की गंभीरता को देखते हुए अजीतमल, दिबियापुर व फफूंद थाने की पुलिस को बुलवा लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामला पंजीकृत नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed