फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drains clogged with dirt, mosquitoes sting

Auraiya News: गंदगी से पटीं नालियां, मच्छर मार रहे डंक

Sat, 13 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drains clogged with dirt, mosquitoes sting
औरैया। संचारी रोग अभियान को लेकर इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई से लेकर फॉगिंग के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस कवायद की पोल शहर से ही खुलनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

शहर के पुराने कलक्ट्रेट परिसर में फैला कूड़ा और चोक नालियों में भरी गंदगी खुद अभियान को असर बयां कर रही है। यहां शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप लोगों पर शुरू हो जाता है। खुले में खाना-पीना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन




शहर के पुराने कलक्ट्रेट परिसर में सरकारी कार्यालयों से सटी कांशीराम कॉलोनी में एक हजार के करीब परिवार रहते हैं। यहां परिषदीय स्कूल के पास में गंदगी पटी रहती है। नालियां जहां-तहां चोक हैं। इनमें गंदगी भरी हुई है। निकासी व्यवस्था धड़ाम है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप है। साथ ही संक्रमण फैलने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के लोगों का आरोप है कि यहां न ही फॉगिंग हो रही है, और न ही बेहतर ढंग से सफाई। रात होते ही मच्छर डंक मारने लगते हैं। इसे लेकर नगर पालिका परिषद में भी सूचना दी गई है। लेकिन सुधार को लेकर कुछ खास कदम नहीं उठाए गए।

तीन कर्मियों के सहारे छह वार्डों में फॉगिंग का दावा

नगर पालिका परिषद की ओर से दावा किया जाता है कि एक दिन में छह वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है। एक मशीन सड़कों पर तो दो कर्मी पैदल चलकर हाथ मशीन से धुंआ करते हुए मच्छरों के प्रकोप को कम कर रहे हैं। वहीं सफाई को लेकर नगर पालिका के सफाई नायकों की टीम लगातार अलर्ट मोड पर है।



---------------

बोले लोग



---------

फोटो-12एयूआरपी 03- मनोज। संवाद



कॉलोनी में एक भी बार फॉगिंग मशीन नहीं चली है। बाहर से ही होकर फॉगिंग करने वाले कर्मचारी निकल गए हैं। शाम होते ही मच्छर डंक मारने लगते हैं। मच्छर जनित रोगों की संभावना बढ़ी है।-मनोज, निवासी पुरानी कलक्ट्रेट कॉलोनी

--------



फोटो-12एयूआरपी 04- अनिल। संवाद

कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार अनदेखी हो रही है। कॉलोनी की नालियों में गंदगी पसरी हुई है। चोक नालियों के चलते संक्रमण का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे हैं।-अनिल, निवासी पुरानी कलक्ट्रेट कॉलोनी




--

वर्जन



नगर पालिका के कर्मचारियों को संचारी रोगों को लेकर सफाई व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता रखने के लिए कहा गया है। फॉगिंग लगातार कराई जा रही है। जहां से शिकायतें मिल रहीं हैं। वहां विधिवत काम कराया जा रहा है।-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed