फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dr. Surendra Babu took over as Chief General Manager of NABARD

Auraiya News: नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पद पर आसीन हुए डॉ. सुरेंद्र बाबू

Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dr. Surendra Babu took over as Chief General Manager of NABARD
औरैया। अजीतमल के गांव छत्तरपुर निवासी डॉ. सुरेन्द्र बाबू को नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर आसीन किया गया है। जिले के लिए यह गौरवान्वित करने वाली बात है।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. सुरेंद्र बाबू ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव छत्तरपुर में पूरी की थी। इंटरमीडिएट अजीतमल से किया था। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी (एग्री और एएच) की डिग्री हासिल की। उन्होंने आईएआरआई से एमएससी और पीएचडी (बागवानी) की उपाधि भी प्राप्त की। डॉ. सुरेंद्र बाबू के पास नाबार्ड में कृषि और ग्रामीण विकास में विभिन्न पदों पर कार्य करने का 33 साल का अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, यूपी (झांसी में जिला विकास प्रबंधक के पद पर), नाबार्ड मुख्यालय मुंबई में विभिन्न पदों पर उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।
विज्ञापन

वर्तमान में वह लखनऊ में कार्यरत थे। हाल ही में उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक बनने के बाद पहली बार जनपद और अपने पैतृक गांव का भ्रमण किया। इस दौरान जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरुण कुमार ने उनके घर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक ओवरब्रिज का आग्रह किया। इसे स्वीकार करते हुए उन्होंने जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed