फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Donate after bath, distribute khichdi, tea and blanket

Auraiya News: स्नान के बाद दान, बांटी खिचड़ी, चाय और कंबल

Tue, 14 Jan 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Donate after bath, distribute khichdi, tea and blanket
शहर में आयोजित कार्यक्रम में खिचड़ी वितरित करते चेयरमैन अनूप गुप्ता। - फोटो : शहर में आयोजित कार्यक्रम में खिचड़ी वितरित करते चेयरमैन अनूप गुप्ता।
औरैया। जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने खिचड़ी भोज कराया। तो वहीं चाय व अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कंबल से लेकर जरूरतमंदों को कपड़ाें तक वितरित किए गए। सुरक्षा को लेकर शहर में जगह- जगह पुलिस तैनात रही। शहर में सुभाष चौराहे के पास आरिफ व साजिद की ओर से कराए गए खिचड़ी भोज कार्यक्रम व आवास विकास जन कल्याण समिति के कार्यक्रम में पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता ने पहुंचकर वितरण किया।
विज्ञापन

अटल आश्रम के बाहर एक विचित्र पहल सेवा समिति ने खिचड़ी भोज व कंबल बांटे। इटावा रोड पर व्यापारी नेता नीरज पोरवाल ने खिचड़ी भोज कराया। श्री गोपाल इंटर कालेज के बाहर गजेंद्र सिंह, विवेक पोरवाल, पुष्पक शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडेय ने खिचड़ी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी के बाहर चड्ढा परिवार की ओर से छोटे-भटूरे का बांटा गया। संजय गेट के पास श्रद्धालुओं ने चाय का वितरण कराया। सदर बाजार होमगंज में महेश चंद्र विश्नोई के खिचड़ी भोज में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। इटावा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर खिचड़ी बांटी गई।
अछल्दा में सराय बाजार, स्टेशन बाजार, नहर बाजार, नेविलगंज व अन्य जगहों पर लोगों ने राहगीरों को खिचड़ी वितरित की। मुहम्मदाबाद में खिचड़ी वितरण के साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।
एरवाकटरा कस्बा के टेलीफोन एक्सचेंज के पास खिचड़ी भोज का आयोजन किया। यहां रामचंद्र राजपूत, अरविंद वर्मा, गंगाराम वर्मा आदि लोगों का सहयोग रहा। एरवाटीकुर में पूर्व सैनिक शिवम मिश्रा ने खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
फफूंद में व्यापारी नाथूराम पोरवाल, सुधीर पोरवाल, आशीष, विष्णु पोरवाल आदि ने बाजार चमनगंज में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम कराया। पाता चौराहा शिव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिलेश कटियार ने खिचड़ी वितरित की।
यहां वीरेंद्र कुशवाह, प्रहलाद राजपूत, मानसिंह राजपूत, कन्हैयालाल दिवाकर मौजूद रहे। ख्यालीदास आश्रम पर नीटू पांडे, शिवनारायण मिश्रा, अनुराग मिश्रा, प्रदीप कुमार ने खिचड़ी बांटी। अजीतमल कस्बा के माेहल्ला गांधी नगर में मंदिर के पुजारी मनोज दुबे ने खिचड़ी का भोग लगाया।
अटसू क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेऊपुर में पर्व पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक यशवीर, उपेंद्र, गौरव, सिद्धांत, बृजनंदन सिंह, विपिन मौजूद रहे। बिधूना कोतवाली स्थित मंदिर पर अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया।
भगत सिंह चौराहे पर रामरतन कश्यप, धीरेंद्र कश्यप, अखिलेश राठौर, जगराम सविता ने खिचड़ी वितरित कराई। अछल्दा रोड, लोहा मंड़ी, दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर आयोजित खिचड़ी भोज का श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रुरुगंज में हनुमान मंदिर, शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन कराया गया। आशीष राजपूत, गुंजन गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार शामिल रहे। वहीं क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने अपने आवास पर में एक सैकड़ा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed