फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dominance of private schools in board exam results

Auraiya News: बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा

Sun, 21 Apr 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dominance of private schools in board exam results
बिधूना। यूपी बोर्ड का शनिवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों को दबदबा देखने को मिला। साथ ही बेटियों ने इस बार बिधूना क्षेत्र में फिर से गर्व के साथ बिधूना तहसील क्षेत्र का नाम रोशन किया। बेटियों ने कहा कि अगर बेटियों को रोका न जाए जो बेटियां और ऊंची उड़ान भरकर नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं। देश में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का जो नारा है यह स्वयं ही सार्थक हो जाएगा।
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करने का संकल्प

फोटो-21एयूआरपी19- सुहानी भदौरिया को माता पिता व परिवार लोग मिठाई खिलाते। संवाद

श्रीगजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना की छात्रा सुहानी भदौरिया ने 94.80 फीसदी अंक पाकर इंटर में जिले में सातवां स्थान पाया है। सुहानी भदौरिया ने सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। पिता दिनेश भदौरिया किसान और मां अनीता देवी गृहिणी है। सुहानी भदौरिया का सपना है कि आगे आईआईटी पास करके वैज्ञानिक बनना हैं। वह नियमित पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। सुहानी भदौरिया ने बेटियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कहा कि बेटी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, सिर्फ उन्हें हौसले की जरूरत है।
विज्ञापन


--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी पलक चौहान

फोटो-21एयूआरपी20- मेधावी पलक चौहान के साथ परिजन। संवाद
श्री गोपाल मिश्रा इंटर कालेज कीरतपुर बिधूना/नबादा मलखान की छात्रा पलक चौहान ने इंटर में 94.6 फीसदी अंक पाकर जिले में सातवां स्थान पाया है। पलक चौहान के पिता किसान है और मां पूनम देवी गृहिणी है। पलक ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने से न रोका जाए। बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम फहरा रहीं हैं। घर के सभी लोगों का सपना है कि वह भी अफसर बने। इसलिए अब वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर परिवार के सपना को पूरा करने का काम करेंगी।

----------------------------------------------------------

ऑफिसर बनने का सपना पूरा करेगा बेटा
फोटो-21एयूआरपी 21- मोहम्मद साजिद को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद
शारदा इंटर कालेज बिधूना के हाईस्कूल के छात्र मोहम्मद साजिद ने हाईस्कूल में 95.50 अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। मोहम्मद साजिद के पिता अंग्रेजी के शिक्षक है। प्राइवेट स्कूल में शिक्षा देते है। मां शकीला बेगम गृहिणी है। मोहम्मद साजिद के पिता ने कहा कि मैंने तो अपना जीवन प्राइवेट स्कूलों में पढाने में काट लिया, लेकिन बेटा को अच्छी शिक्षा दिलाकर ऑफिसर बनाने का सपना है। मोहम्मद साजिद के कहा कि मेरे माता पिता के मेरे लिए सुबह उठकर जो मेहनत की उसे कभी नहीं भूल पायेगें।
------------------------------------------------------

गरीबों की सेवा करना चाहती है अनुराधा
फोटो-21एयूआरपी22- परिजनों के साथ अनुराधा। संवाद

साहसपुर निवासी और करूणा हॉयर सेकेन्डरी स्कूल रठगांव बिधूना की हाईस्कूल की छात्रा अनुराधा ने 94.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में 10वॉ स्थान पाया है। अनुराधा ने बताया की उसकी शुरू से ही डॉक्टर बनने की इच्छा है। पिता अजमेर सिंह किसान हैं मां विनीता देवी गृहिणी है। अनुराधा ने बताया कि उसे इंटर में अच्छी तैयारी करने के लिए आगे बढ़ाना है। अनुराधा ने स्कूल के बाद घर पर चार से पांच घंटे प्रतिदिन मेहनत कर वह सफलता हासिल की है। अनुराधा ने बताया कि वह गरीबों की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed