फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor jumps into river; SHO and hospital staff accused of assault and wrongful confinement.

Auraiya News: डॉक्टर ने नदी में लगाई छलांग, एसएचओ और अस्पताल कर्मी पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप

Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Doctor jumps into river; SHO and hospital staff accused of assault and wrongful confinement.
फोटो-44- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। स्रोत ग्रामीण
औरैया। मोहल्ला तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात लखीमपुर के डॉक्टर ने बुधवार दोपहर यमुना नदी में छलांग लगा दी। डॉक्टर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छलांग लगाने से पहले डॉक्टर ने फेसबुक लाइव पर कोतवाली के एसएचओ व अस्पताल कर्मी पर उत्पीड़न, मारपीट और बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। जांच के अनुसार नदी में कूदने से पहले डॉक्टर ने तीन-चार बार फेसबुक लाइव पर अपनी व्यथा बताई।
लखीमपुर के थाना व कस्बा मोहम्मदी निवासी डॉ. सौरभ बाजपेयी करीब तीन साल से शहर के निजी अस्पताल में तैनात हैं। तिलक नगर मोहल्ले में उनका निवास है। बुधवार की दोपहर तीन-चार बजे के करीब वह फेसबुक लाइव पर आए। इसके अनुसार पुलिस का कहना है कि डॉक्टर का कुछ दिन पहले अस्पताल के एक कर्मचारी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव हरिरपुर निवासी इस अस्पताल कर्मी पर उन्होंने पीटने का आरोप लगाया। लाइव पर आगे बताया है कि मारपीट के बाद जब वह कोतवाली पहुंचे तो आरोपी व एसएचओ सजातीय होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें बंधक बना लिया गया। उनका उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाइव पर व्यथा बताने के कुछ देर बाद करीब साढ़े चार बजे डॉक्टर ने यमुना में छलांग लगा दी। इधर, यमुना में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश की। देर रात तक डॉक्टर का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि पुलिस को आसपास डॉक्टर का मोबाइल फोन मिला है।

फिलहाल पुलिस की सूचना के बाद डॉक्टर का परिवार औरैया के लिए रवाना हो गया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। फेसबुक लाइव पर लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-44- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। स्रोत ग्रामीण

फोटो-44- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed