फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Do yoga daily to keep your body fit and free from diseases.

Auraiya News: शरीर को फिट और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए प्रतिदिन करें योग

Mon, 06 May 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do yoga daily to keep your body fit and free from diseases.
औरैया। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है। यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

योग रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और श्वसन संबंधी विकारों को भी दूर करता है। इसलिए प्रतिदिन योग करे और शरीर को स्वस्थ बनाएं। यह विचार योग शिक्षकों ने रविवार को योगाभ्यास कराने के दौरान व्यक्त किए। शहर के मोहल्ला होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में आदियोगी योगासन हेल्थ क्लब के शुभारंभ मौके पर 50 से अधिक महिलाएं, पुरूष और बच्चों को योग कराया गया। उनसे होने वाले लाभ बताए गए।
विज्ञापन

योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे ने फीता काटकर किया। क्लब संचालक डॉ. विशाल योगी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक योग क्रियाओं को कराया जाएगा। बताया कि योग का हृदय रोग, मधुमेह, अस्थमा, चिड़चिड़ापन कई प्रकार की स्थितियों और बीमारियों पर चिकित्सीय प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भारत प्रेरणा मंच के अध्यक्ष अविनाश अग्निहोत्री, योग शिक्षक डॉ. गुरुप्रताप वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed