फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Do organic farming and save the land from becoming barren.

Auraiya News: जैविक खेती करें और जमीन को बंजर होने से बचाएं

Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do organic farming and save the land from becoming barren.
औरैया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से सोमवार को सदर ब्लॉक के गांव चिचौली में महिला विज्ञान जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें महिला किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सह महिला प्रमुख सुमन चतुर्वेदी ने प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिक रासायनिक का उपयोग करने से खेती के पोषक तत्व नष्ट होते जा रहे हैं। समय रहते ध्यान न दिया गया तो कृषि भूमि बंजर होने की आशंका पैदा हो गई है। गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं ने अपने गांव की स्थितियों की जानकारी को साझा किया। जय देवी ने कहा कि हम अपने खेतों में बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के सब्जी का काम करते हैं। करेला और लौकी किचिन गार्डन में तैयार कर रहे हैं। जय देवी ने बिना रासायनिक के उगाई गई सब्जी की उपयोगिता के बारे में बताया। कहा कि इस पर किसान का खर्च बहुत कम हो जाता है। इन सब्जियों को खाने से आदमी बीमार नहीं पड़ता। बाजार में इसका दाम भी अच्छा मिलता है ।
विज्ञापन

समाज सेवी प्रतीक शुक्ला ने कहा कि समिति पिछले कई वर्षो से महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 18 गांव की 600 से अधिक महिलाओं को किसान उत्पादक संघ से जोड़ने का काम भी समिति की ओर से किया गया है। समिति परियोजना सह समन्वयक विष्णु हरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेखा सविता, पूनम तिवारी, शिप्रा अवस्थी, प्रगतिशील किसान जय देवी, अंकिता, विष्णु हरी, रेखा, राधा, रजनी, मनोरमा , राजरानी, सोनम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed