फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM woman lying next to the car

डीएम की कार के आगे लेटी महिला

Wed, 03 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
DM woman lying next to the car

बिधूना तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में ससुरालीजनों द्वारा उत्पीडन किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित महिला समस्या का समाधान न होते देख तहसील दिवस समाप्त कर लौट रहीं डीएम की गाड़ी के आगे लेट गई।

विज्ञापन



अचानक महिला के गाड़ी के सामने लेट जाने से अधिकारियों सहित मौके पर मौजूद पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में महिला पुलिस ने पीड़िता को खींचकर वहां से हटाया, तब जाकर डीएम की गाड़ी आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन




थाना एरवाकटरा निवासी प्रीती लंबे समय से ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान थी। इस बीच उसने कई बार तहसील दिवस से लेकर एसडीएम बिधूना तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद को किसी ने भी तबज्जो नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को पीड़ित प्रीती अपना शिकायती पत्र लेकर तहसील दिवस में मौजूद डीएम व एसपी के समक्ष पहुंची। मामला क्रिमिनल का देख प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में दिया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने संबंधित थाने को निर्देशित कर महिला की समस्या दूर करने के आदेश दिए।



 
डीएम माला श्रीवास्तव द्वारा उसकी बात न सुने जाने से क्षुब्ध तहसील दिवस समापन पर प्रीति डीएम की गाड़ी के आगे लेट जाने से वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम मदन चंद्र दुबे ने उसे हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल न रहे। इस पर महिला पुलिस ने पहुंचकर पीड़िता को वहां से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed