फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM removed OSD Rajkumar, set up inquiry regarding lease allotment

Auraiya News: डीएम ने ओएसडी राजकुमार को हटाया, पट्टा आवंटन को लेकर बैठाई जांच

Mon, 29 Jul 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
DM removed OSD Rajkumar, set up inquiry regarding lease allotment
औरैया। डीएम के ओएसडी राजकुमार ने साल 2000 में सदर तहसील में स्टेनो रहने के दौरान सेहुद व वैसुंधरा ग्राम पंचायत में पत्नी के नाम आवासीय पट्टा करा लिया था। मामले में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजकुमार को ओएसडी पद से हटाते हुए एडीएम कार्यालय में संबद्ध किया है। वहीं पूरे मामले में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामऔतार को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला के 26 व 27 जुलाई के अंक में बारी-बारी डीएम के ओएसडी राजकुमार के सदर तहसील में स्टेनो रहने के दौरान पत्नी गीता के नाम पट्टा कराने का मामला उजागर किया गया। सरकारी कर्मचारी से लेकर एक ही शख्स के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में आवासीय पट्टा कराने में राजस्व मानकों को ताक पर रखा गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजकुमार को ओएसडी पद से हटाते हुए एडीएम कार्यालय में संबद्ध किया है।
विज्ञापन

वहीं राजकुमार की जगह पर राजेश यादव को ओएसडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन पट्टों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी गई है। डीएम की इस कवायद के बाद सरकारी महकमों चर्चा का दौर जारी रहा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर उनके ओएसडी राजकुमार को हटा दिया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामऔतार को जांच सौंपी गई है। जांच होने तक एडीएम कार्यालय में राजकुमार को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed