{"_id":"66ec7bff84c6310bf90e9194","slug":"dm-gave-instructions-to-stop-the-salary-of-district-horticulture-officer-for-his-absence-in-the-meeting-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116734-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यों की बैठक की। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
जिसमें नेडा विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, मनरेगा, चिकित्सा, दुग्ध, पर्यटन , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। निर्देश दिए कि माहवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करते हुए पोर्टल पर फीडिंग कराएं जिससे सही-सही सूचना प्रेषित हो। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग सही दृष्टिगत हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यों में मानक और गुणवत्ता का ध्यान अवश्य रखा जाए जिससे किसी भी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त न हो। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विभाग वार अपने स्तर से साप्ताहिक समीक्षा करें। जिससे कार्यों में प्रगति लाई जा सके।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि रहे।