फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM furious after getting disorder in Jaitapur Gaushala

जैतापुर गोशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर भड़के डीएम

Sat, 30 Apr 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
DM furious after getting disorder in Jaitapur Gaushala
जैतापुर गोशाला का निरीक्षण करते जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर तहसील क्षेत्र के जैतापुर गोशाला में शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। गोशाला में कमियां व अव्यवस्थाएं देख डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने गोशाला संचालक को पीपल, पाकड़, बरगद जैसे छायादार वृक्ष लगाने के दिए निर्देश दिए, ताकि गर्मी में गोवंश को परेशानी न हो सकें।
विज्ञापन

डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने जैतापुर गोशाला पहुंचे। परिसर में गंदगी और गोबर के ढेर देख नाराजगी जताई। इसके बाद मवेशियों की हालत, उनके इलाज, साफ-सफाई, भूसा, हरा चारा, दाना समेत अन्य अभिलेखों को देखा फिर सेवादारों से बातचीत की। डीएम ने मुख्य गेट के ऊपर कोई भी बोर्ड न लगा होने पर नाराजगी जताई। उन्हें गोशाला की शिलान्यास पट्टिका टूटी मिली।
विज्ञापन

डीएम ने गोबर गैस प्लांट किस एजेंसी के द्वारा बनाया गया है, इसकी जानकारी ली तो वहां मौजूद लोग सही जानकारी नहीं दे सके। गोशाला में संचालित एनजीओ कृषक संजीवनी के संचालक राधाकांत ने बताया कि गोशाला में कुल 208 नर, 257 मादा मवेशी है। 23 मवेशी गांव वालों को सुपुर्दगी में दिए गए हैं और दो छोटे बछड़ों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 सेवकों की निगरानी में गोशाला संचालित की जा रही है, जिनमें आठ सेवक दिन व दो सेवक रात में रहते हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि गोशाला के पास जो जगह खाली पड़ी है, उसमें फेंसिंग करा कर चारागाह के लिए प्रयोग किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के साथ गोबर का उचित मूल्य तय कर लें। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed