{"_id":"657df43af9cdd7615c0e0d95","slug":"dm-angry-over-poor-progress-of-labor-department-auraiya-news-c-12-1-knp1074-511553-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: श्रम विभाग की खराब प्रगति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: श्रम विभाग की खराब प्रगति पर डीएम नाराज
Sun, 17 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप वाली योजनाओं में श्रम विभाग की खराब प्रगति और जनपद के पिछड़ने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने योजनाओं की प्रगति न बढ़ पाने का कारण यहां पर सहायक श्रमायुक्त का पद रिक्त होने और सीतापुर के सहायक श्रमायुक्त के पास अतिरिक्त चार्ज होने को माना है। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त पद का चार्ज यहां पर किसी डिप्टी कलेक्टर को देने की शासन से अनुमति मांगी है।
श्रम विभाग के माध्यम से संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना सहित अन्य योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति कम और प्रगति अधूरी है। डीएम ने सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में पाया कि श्रम विभाग की योजनाओं के प्रति सीतापुर के सहायक श्रमायुक्त कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। बताया कि सीतापुर के सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार किसी भी समीक्षा बैठक में नहीं आते हैं और न ही कार्यालय में बैठने का कोई शेड्यूल तय है। उमेश कुमार श्रम विभाग के कार्यों को निपटाने के प्रति उदासीन और निष्कि्रयता के कारण सीएम डैश बोर्ड पर विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं हैं। इससे हरदोई की रैंकिंग भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सहायक श्रमायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सीतापुर के सहायक श्रमायुक्त के पास हटाने की संस्तुति की है। कहा है कि यहां पर तैनात किसी डिप्टी कलेक्टर को सहायक श्रमायुक्त पद का चार्ज दिए जाने की अनुमति दी जाए।