फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dm and sp not reach in tehsil diwas

नहीं आए डीएम एसपी, फरियादी मायूस

Wed, 02 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Wed, 02 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
dm and sp not reach in tehsil diwas

जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम और एसपी के न आने से फरियादी मायूस रहे। तहसील दिवस में 204 शिकायतें पंजीकृत हुआ, इनमें सिर्फ आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।

विज्ञापन



 
जिला स्तरीय तहसील दिवस में एडीएम एके सिंह व एएसपी विपुल कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों में मायूसी देखने को मिली।
विज्ञापन



इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक अपनी फरियाद लेकर पहुंचे 204 पीड़ितों में सिर्फ आठ को ही राहत मिल सकी। शेष शिकायती पत्र निस्तारण के लिए वेटिंग की तरह फाइल में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे तहसील दिवस की त्वरित शिकायत निस्तारण की गरिमा अब धीरे-धीरे लोगों के जेहन से उतरनी शुरू हो गई है। यदि जल्द ही शासन ने इस ओर ध्यान न दिया तो तहसील दिवस एक दिन वास्तव में वेटिंग शिकायत केंद्र बनकर रह जाएगा।


-
डीएम एसपी की गैर मौजूदगी का दिखा असर- औरैया। इस बार जिला स्तरीय तहसील दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के जिले के बाहर बैठकों में शामिल होने के चलते फरियादियों की भी संख्या काफी कम रही।

तहसील दिवस केंद्र पहुंचने पर जिलाधिकारी की मौजूदगी न होने की जानकारी मिलते ही बहुत से फरियादी शिकायती पत्र दिए बिना ही वापस लौट गए।

 

गर्मी के प्रभाव से परेशान रहे अधिकारी- औरैया। जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन ब्लाक सभागार कक्ष में किया जाता है। इन दिनों गर्मी अपने चरमोत्कर्ष पर है। ऐसे में सभागार में अधिकारियों के बैठने के स्थान पर कूलर न लगा होने और पंखों की गति धीमी होने से भीषण गर्मी के चलते अधिकारी बुरी तरह से परेशान दिखे।



हालत यह रही कि गर्मी से परेशान अधिकारी पंखों की गति की ओर इशारा करते हुए किसी तरह दो बजने का इंतजार करते देखे गए, जिससे उमस भरे हाल से किसी तरह बाहर की ठंडी हवा का आनंद ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed