फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM and SP heard the complaints, gave instructions to the in-charge

Auraiya News: डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें, हल्का इंचार्जों को दी हिदायत

Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM and SP heard the complaints, gave instructions to the in-charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बेला थाना में शनिवार को थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी। शिकायतों के निस्तारण को लेकर आश्वस्त किया। वहीं हल्का इंचार्जों को हिदायत देते हुए बार-बार चक्कर लगाने वाले फरियादियों की समस्या को प्राथमिकता से निपटाने के लिए कहा।
शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब डीएम व एसपी बेला थाना पहुंची। यहां एक घंटे तक फरियादियों की शिकायतें सुनी। राजस्व के मामलों को लेकर लेखपाल व हल्का इंचार्जों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना परिसर का निरीक्षण किया। शस्त्रागार, बंदी ग्रह, कंप्यूटर कक्ष को जांचा। गैंग चार्ट पंजिका, जीडी माल संपत्ति पंजिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन

पंजिकाओं का रखरखाव बेहतर ढंग से करने के लिए कहा गया। पत्रावलियों पर नजर डाली। बेला थाना की तरह जनसुनवाई का आयोजन बिधूना, अजीतमल, औरैया, अछ्ल्दा, दिबियापुर समेत अन्य थाना कोतवाली में भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दिबियापुर पुराना नहर पुल पर भी डाली नजर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बेला थाना से वापस लौटते समय दिबियापुर स्थित पुराना नहर पुल का निरीक्षण किया। पुल के संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई (नहर) से जानकारी की। मौके पर तैनात मिले पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में भारी वाहन नहर पुल न निकले। यदि कोई मनमानी करे तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी समेत तहसीलदार, लेखपाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed