{"_id":"62aefb220294b77e4a575b50254d0a29","slug":"dm-and-sp-are-unhappy-with-sp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी से खफा हैं सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी से खफा हैं सपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 10 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम्य विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सपा जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सपाइयों ने जिले की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। वहीं निर्माणाधीन जिला अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने प्रभारी मंत्री से नगर में व्याप्त विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति न दिए जाने की बात कही। वहीं कई सपाइयों ने एक स्वर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी पर आरोप मढ़ दिए।
विज्ञापन
नाराज गोप ने अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत से सीएम को अवगत कराने की बात कही है।
इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गोप ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जी-जान से सपा की उपलब्धियों को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि बूथ अध्यक्षों का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ करें। लगनशील और पार्टी के प्रति वफादार को वरीयता दी जाए।
विज्ञापन