फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Diwali was celebrated amidst the sparkle and sound of fireworks and glowing lamps.

Auraiya News: आतिशबाजी की चमक व आवाज के बीच जगमग दीपों में मनी दीपावली

Mon, 20 Oct 2025 07:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated amidst the sparkle and sound of fireworks and glowing lamps.
औरैया। सोमवार को दीपों का पर्व दीपावली जिलेभर में पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाई गई। घरों, प्रतिष्ठानों व इमारतों को रंग-बिरंगी लाइट वाली झालरों से सजाया गया। शाम ढलते ही इनकी चकाचौंध करने वाली चमक से दीवाली में चार चांद लग गए। घरों व प्रतिष्ठानों पर दोपहर से ही पूजा पाठ की तैयारी शुरू हो गई। शाम को मुहूर्त के तहत गणेश लक्ष्मी व कुबेर के पूजन के साथ दीप जगमगा उठे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और उसकी गड़गड़ाहट से पूरा माहौल उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन

पांच दिन तक मनाए जाने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत धनतेरस से होती है। इस दिन सोना-चांदी समेत अन्य आइटमों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। परंपरा है कि इस दिन धातु या उससे बनी वस्तु खरीदने से सालभर बरकत रहती है। इसी दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाती है। इसके दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गोबर का दीपक जलाकर नाली या चौखट रखने की पंरपरा है। मुख्य पर्व दीपावली सोमवार को मनाई गई।
विज्ञापन

इसके लिए घरों, दुकानों व इमारतों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जगह-जगह घरों में रंगोली बनाई गई। शाम ढलते ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई। बच्चों, युवाओं व युवतियों में त्योहार मनाने का उत्साह देखते ही बनता था। नए परिधानों में सजे बच्चे दीपों की जगमगाहट के बीच आतिशबाजी चलाने में व्यस्त रहे। मुहूर्त के हिसाब से लोगों ने गणेश लक्ष्मी व कुबेर भगवान का विधि-विधान से पूजन किया। कई स्थानों पर पुरोहितों ने पूजा पाठ कराई। घरों के दरवाजों पर फूलों की सजावट की गई। इसके बाद घर के हर कोने पर दीप जलाकर पूरा घर व प्रतिष्ठान रोशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक आतिशबाजी की गूंज दीपावली का अहसास कराती रही। इस दौरान महिलाएं घरों में पकवान व मिष्ठान बनाने में व्यस्त रही। लोग एक दूसरे से मिलने पहुंचे और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed