फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Divya tops in 12th, Arushi tops in 10th

Auraiya News: 12वीं में दिव्या, 10वीं में आरुषी अव्वल

Wed, 14 May 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divya tops in 12th, Arushi tops in 10th
अच्छे रिजल्ट को लेकर खुशी मनाते सुदिती ग्लोबल अकादमी के बच्चे। - फोटो : अच्छे रिजल्ट को लेकर खुशी मनाते सुदिती ग्लोबल अकादमी के बच्चे।
औरैया। सीबीएसई की ओर से मंगलवार को पहले 12वीं फिर 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया। इस रिजल्ट में बेटियों का दबदबा दिखा।
विज्ञापन

12वीं में रैपिड ग्लोबल स्कूल बिधूना की छात्रा दिव्या पांडेय ने 98.8 फीसदी हासिल कर टॉप किया। वहीं, 10वीं में गेल डीएवी दिबियापुर की छात्रा आरुषी गुप्ता ने 99.2 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया।
12वीं में सुदिति ग्लोबल अकादमी औरैया के अभिषेक ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रैपिड ग्लोबल स्कूल की छात्रा श्रेया शाक्य ने 98 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गेल डीएवी दिबियापुर की कक्षा 10वीं की छात्रा दक्षिता सोनी ने 99 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रैपिड ग्लोबल स्कूल बिधूना की कक्षा 10वीं की छात्रा सिद्धी गुप्ता ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-3 की सूची में महज एक छात्र का नाम रहा। जबकि अन्य स्थान बेटियों के हिस्से पहुंचे। सीबीएसई के जिला कोआर्डीनेटर डॉ. आनंद ने बताया कि सीबीएसई का रिजल्ट अच्छा रहा है। सभी स्कूलों के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। किसी भी स्कूल से रिजल्ट को लेकर शिकायतें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed