फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Magistrate expressed his displeasure on getting less number of students

Auraiya News: छात्र संख्या कम मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate expressed his displeasure on getting less number of students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बिरिया तथा कंपोजिट विद्यालय तुर्कीपुर का निरीक्षण किया। तुर्कीपुर में छात्रसंख्या कम मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को प्रतिदिनि गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने तुर्कीपुर में अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क करें और बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए कहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से किताब भी पढ़वाई और बोर्ड पर गणित के प्रश्नों का जोड़-घटाना भी कराया। इसके साथ ही बच्चों को चॉकलेट/टॉफी आदि देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

बिरिया स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल तथा परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र कक्षो में छत टपकने की जानकारी दी गई। इसपर जिलाधिकारी ने बीईओ को निर्देश दिए कि इसके संबंध में बजट आदि का प्रस्ताव प्रेषित कर बजट प्राप्त कर कार्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
पुरानी प्रचार सामग्री देख डीएम ने जताई नाराजगी
औरैया।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने वन स्टॉप सेंटर के नवीन भवन तथा अस्थाई भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्थायी भवन में पिछले वर्ष की प्रचार-प्रसार सामग्री रखी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रचार-प्रसार सामग्री बटवाई जाए। इस दौरान वन स्टॉप केंद्र प्रबंधक ज्योति तिवारी, स्मृति, वंदना कुशवाहा, रागिनी, लक्ष्मी, एकता तथा अनूप सिंह उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article