फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District divided into eight zones and 22 sectors

Auraiya News: आठ जोन व 22 सेक्टर में बंटा जिला

Thu, 11 May 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
District divided into eight zones and 22 sectors
औरैया। निकाय चुनाव को लेकर जिले को आठ जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार देर शाम समीक्षा कर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को भ्रमण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपद्रवियों व अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रख कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले सात निकायो, 104 वार्ड के लिए 76 मतदान केंद्र व 207 मतदेय स्थल बनाए गए है। इनके लिए 207 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए निकायों को आठ जोन व 22 सेक्टर में रखा गया है। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के बाद से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लेंगे। सुरक्षा को लेकर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
निकाय क्षेत्र में मतदाता
कुल मतदाता- 179550
नगर पालिका परिषद औरैया-74961
नगर पंचायत दिबियापुर-22147
नगर पंचायत फफूंद-15157
नगर पंचायत अटसू- 9330
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल- 24058
नगर पंचायत अछल्दा- 8136
नगर पंचायत बिधूना- 25761
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed