फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District court to be built in Kakor at a cost of Rs 278.66 crore

Auraiya News: ककोर में 278.66 करोड़ से बनेगा जिला न्यायालय

Wed, 12 Nov 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
District court to be built in Kakor at a cost of Rs 278.66 crore
औरैया। ककोर में जिला न्यायालय की बिल्डिंग बनने का काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग कानपुर के ठेकेदारों ने ककोर में डेरा जमा लिया है। 278.66 करोड़ से होने जा रहे इस काम को लेकर मशीनों और मजदूरों का जुटना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इटावा से कटकर वजूद में आए औरैया का जिला न्यायालय फिलहाल शहर के फफूंद रोड किनारे स्थित है। नवीन भवन व परिसर मुहैया कराने के लिए साल 2012 में ककोर मुख्यालय पर 45 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। साल 2022 में जिला न्यायालय निर्माण को शासन स्तर से हरी झंडी मिली थी। शासन स्तर से 278.66 करोड़ से निर्माण को मंजूरी दी गई। साथ ही कार्यदायी संस्था के तौर पर पीडब्ल्यूडी कानपुर को नामित किया गया था। इसके बाद 2024 में चिह्नित जमीन की मिट्टी की जांच कराई गई। जिसके आधार पर भवनों का निर्माण शुरू होना है। सोमवार से यहां पर पीडब्ल्यूडी कानपुर के ठेकेदारों ने यहां पर अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ककोर में औरैया दिबियापुर मार्ग से सटी 45 एकड़ जमीन पर एकीकृत अदालत परिसर में 37 अदालतें बनेंगी। इस एकीकृत अदालत परिसर में जिला और अधीनस्थ न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, विविध, ट्रिब्यूनल, फास्ट ट्रैक कोर्ट और लोक अदालत आदि होंगी। साथ ही यहां न्यायालय भवन, अधिवक्ता चैंबर, सभागार के अलावा न्यायिक अफसर-कार्मिकों के लिए आवासीय कॉलोनी सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जजी निर्माण के काम में ठेकेदार पहले चरण में पूरे परिसर की बाउंड्री का निर्माण करेंगे। परिसर के द्वारों से इसे लैस किया जाएगा। जिसके बाद शासन स्तर से निर्धारित नक्शे के तहत सड़क व भवनों का निर्माण किया जाएगा। बंजर जमीन होने के चलते यहां पर निर्माण के विशेष मानकों का भी पालन किया जाएगा।

ककोर में चिह्नित जमीन पर जिला न्यायालय की इमारत निर्माण के लिए ठेकेदार व मजदूर पहुंच गए हैं। निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराया जाएगा। किसी तरह की खामी न हो इसे लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
-राकेश यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed