{"_id":"688d0891cfd02be7f60cbded","slug":"district-bar-association-election-today-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129516-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज
Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के चुनाव दो अगस्त (शनिवार) को कराए जा रहे हैं। परिणाम भी शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव में 591 वकील मतदान करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदयनाराया पांडेय की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्य सुरेश कुमार मिश्रज्ञ, अरुण कुमार चतुर्वेदी, हर प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह सेंगर ने मतदान व मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। शनिवार की शाम छह बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
कमेटी के प्रवक्ता अंकुर अवस्थी के अनुसार मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे जनपद न्यायालय सभागार में शुरू कर दी जाएगी। तीन बजे तक मतदान होगा। कुछ देर बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए 12 वकीलों को लगाया गया है। शशिकांत पांडेय, मोहम्मद तैय्यब, बृजमोहन राजपूत, रामशरण पोरवाल, अनिल चतुर्वेदी, ओकार पांडेय, विवेक कश्यप, संदीप वाजपेई, अनूप श्रीवास्तव आदि को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
13 पहले ही निर्विरोध चुने गए
10 पदों के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। छह मतपत्रों पर मतदान किया जाएगा। अध्यक्ष व महामंत्री पद के दावेदारों ने पूरी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। अध्यक्ष के लिए चार, महामंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पद के 17 प्रत्याशी लड़ रहे हैं। डीवीए की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी में 13 पदों पर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।