फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dispute over connecting cable to transformer, lathi charge

Auraiya News: ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ने पर विवाद, चलीं लाठियां

Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dispute over connecting cable to transformer, lathi charge
एरवाकटरा। एक गांव में गर्मी से परेशान लोगों ने ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ने का प्रयास किया तो विरोध में कुछ ग्रामीण सामने आ गए। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीच-बचाव कर ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया। तुर्कपुर यासीन गांव में किशनी रोड के किनारे रखे 25 केवी के तीन ट्रांसफार्मर करीब तीन दिन पहले फुंक गए थे। इससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा है और लोग गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव के कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के पीछे रखे सही ट्रांसफार्मर से केबल डालकर आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया। इसपर उस मोहल्ले के लोगों ने मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने झगड़ा होते देख बीच बचाव किया। काफी मशक्कत के बाद झगड़ा शांत हो सका। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed