{"_id":"6a874afbe2bfd36a90053485","slug":"dispute-at-sdm-court-complex-both-parties-have-submitted-written-complaints-auraiya-news-c-211-1-akb1003-150153-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एसडीएम न्यायालय परिसर में विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एसडीएम न्यायालय परिसर में विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
Fri, 21 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। तहसील अजीतमल स्थित उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय परिसर में बयान देने के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रेमनगर मुरादगंज के बृजेश कुमार के बताया कि वह 19 अगस्त को उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय में एक मुकदमे में बयान देने पहुंचा था। इसी दौरान उसके भाई से बातचीत को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर बृजेश व उनके भाई के साथ जातिसूचक गाली-गलौज कर विरोध में बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, दूसरे पक्ष से हेमलता पत्नी श्रीकृष्ण दोहरे निवासी हासुलिया प्रेमनगर ने भी अजीतमल कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमे के विपक्षी लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। कुछ विवाद है।