फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dirty water is filling the road, villagers protested

Auraiya News: सड़क पर भर रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dirty water is filling the road, villagers protested
फोटो-14- कस्बा के एरवाकटरा मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
कुदरकोट। ब्लॉक एरवाकटरा के कस्बा कुदरकोट में एरवाकटरा रोड पर बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर एकत्र होकर जल्द समाधान की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीण कमलेश, राजू वर्मा, राम सतपाल और प्रदीप ने बताया कि हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क बदहाल है लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं ग्राम सचिव विमल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही जल निकासी व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed