फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dilippur tops in Kabaddi, Asjana tops in Kho-Kho

Auraiya News: कबड्डी में दिलीपपुर, खो-खो में असजना अव्वल

Thu, 18 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 18 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dilippur tops in Kabaddi, Asjana tops in Kho-Kho
फोटो-11-प्रमाण पत्र दिखाते खिलाड़ी व उपस्थित अतिथि। संवाद - फोटो : गौरीगंज ​स्थित कलेक्ट्रेट भवन।
औरैया। बढि़न स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग ने विधायक स्पर्धा के तहत दो दिवसीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इसमें कबड्डी में दिलीपपुर और खो-खो में असजना टीम अव्वल रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बिधूना विधायक रेखा वर्मा व उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बुधवार को पहले दिन, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबॉल सब जूनियर में अर्पित यादव की टीम विजेता और अभिनव गुप्ता की टीम उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में संगम प्रथम, नव्या द्वितीय एवं सोनी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में असजना की टीम ने भटौली की टीम को हराकर प्रथम स्थान पाया। कबड्डी में दिलीपपुर की टीम विजेता व बिधूना उपविजेता रही।
भारोत्तोलन में पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना के छात्रों ने बाजी मारी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर मुकुल यादव, शशांक पाल, गोपाल गुप्ता, मोहम्मद फजल, रामदुलार वर्मा आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अरविंद गौतम व अवधेश तिवारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल से नीरज, हरगोविंद, जयनारायण, महेश, बृजनंदन आदि शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed