{"_id":"6834b1bbd9830f149a0a1c31","slug":"diksha-received-honor-at-national-growth-summit-in-delhi-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126516-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिल्ली में नेशनल ग्रोथ समिट में दीक्षा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिल्ली में नेशनल ग्रोथ समिट में दीक्षा को मिला सम्मान
Mon, 26 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 26 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
समिट में सम्मानित की जातीं दीक्षा।
- फोटो : समिट में सम्मानित की जातीं दीक्षा।
औरैया। नई दिल्ली के अगस्त क्रांति रोड पर स्थित पीएचडी हाउस के सभागार में नेशनल ट्रेड एंड इंडस्ट्री काउंसिल की ओर से नेशनल ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन किया गया।
24 मई को हुए इस कार्यक्रम में औरैया की ओर से शामिल हुईं मुख्य वक्ता दीक्षा को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने विचार भी रखे।
कार्यक्रम में विजन 2047 रोडमैप टू विकसित भारत, सोशल ट्रांसफॉर्मेशन फॉर ए विकसित भारत व इंडस्ट्रियल, स्ट्रेटजीस फॉर विकसित भारत विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न प्रांतों से 100 से अधिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व विश्व स्तर के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। प्रथम सत्र को एपीएम लिमिटेड के रमेश अग्रवाल व विकसित भारत एसआरसीसी की नोडल डॉ. सपना बंसल के साथ औरैया के कल्पना ट्रेडर्स की तकनीकी विश्लेषक दीक्षा तिवारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस दौरान दीक्षा तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी व लॉजिट्रस्ट ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने विचार रखे।
पैनल डिस्कशन एंड बिजनेस अवार्ड सेरेमनी से लौटकर दीक्षा ने बताया कि विजन 2047 के लक्ष्यों को भारत जल्द ही पूरा कर लेगा। भारत ने केवल चंद घंटों के ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को जवाब देने के साथ ही खुद को चौथी अर्थव्यवस्था के मुकाम पर लाकर इतिहास रच दिया है। यह भारत की अच्छी रणनीति का परिणाम है।