फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Difficulties of passengers going to Orai are not decreasing

Auraiya News: उरई जाने वाले यात्रियों की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें

Sun, 16 Jun 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Difficulties of passengers going to Orai are not decreasing
औरैया। झांसी, उरई मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में समय से बस न मिलने के कारण उनका बुरा हाल है। रोजवेज बस स्टैंड से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक उन्हें भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


औरैया से उरई, झांसी मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इस मार्ग पर औरैया डिपो से बसों का संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। सालों से इस मार्ग पर सुबह आठ बजे एक मात्र बस को रवाना किया जाता है। इसके बाद इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों अन्य डिपो की आने वाली बसों के सहारे ही रहना पड़ता है। इसके लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को भी इस मार्ग के यात्री सबसे अधिक परेशान दिखे। बाहरी डिपो की बसें भी आज शहर में नहीं आई। जिस कारण रोडवेज बस स्टेंड के साथ ही खानपुर और जालौन चौराहे पर भी यात्रियों की भीड़ रही है। घंटों इंतजार के कारण यात्रियों को बुरा हाल रहा। रोडवेज बस न मिलने पर यात्रियों ने ऑटो आदि कुठोंद तक सफर किया। जहां से उन्हें प्राइवेट बस मिलने की उम्मीद थी। इधर यमुना पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से अन्य डिपो की बसों ने शहर में आना बंद कर दिया है। वाहन के इंतजार में लगभग दो घंटे परेशान यात्रियों को झांसी डिपो की बस मिलने पर राहत पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
बोले जिम्मेदार----

उरई, झांसी मार्ग पर कोई नई बस सेवा शुरू नहीं की गई है। जो संचालन था वह जारी है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी रूटों पर बसें चलाई जा रही है। बस न मिलने की अब तक एक भी शिकायत किसी भी यात्री ने नहीं की है।- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed