फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dharmendra property kurk

जिला पंचायत सदस्य की लाखों के मकान और जमीन कुर्क

Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
dharmendra property kurk
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क कर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसीलदार पवन कुमार, सहायल थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस बल दिबियापुर में सहायल रोड पर बने धर्मेंद्र यादव के लगभग 42 लाख कीमत के मकान को कुर्क करने पहुंचा। यहां पर नोटिस चस्पा कर कुर्की की। इसके बाद टीम धर्मेंद्र के उमरसाना स्थित पैतृक गांव पहुंची। यहां पर मोटर ट्रेनिंग स्कूल, 6.50 लाख से ज्यादा कीमत की 0.109 हेक्टेयर भूमि (मां के नाम खरीदी गई), ट्रक (पिता के नाम खरीदा गया) कुर्क किया गया। जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (एक) के तहत आरोपी धर्मेंद्र यादव निवासी ऊमरसाना थाना दिबियापुर की चल अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे। डीएम ने धर्मेंद्र के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की थी।

धर्मेंद्र ने इटावा जेल में रहते हुए भाग्यनगर ब्लॉक से सबसे बड़े अंतर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। जेल से रिहाई होने के बाद रैली निकालने पर इटावा पुलिस ने उसकी कई गाड़ियां सीज कीं थीं। कुर्की के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इस प्रक्रिया पर विरोध जताया। जबकि अधिवक्ताओं ने भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed