फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dewansh becomes district topper

सीबीएसई 10वीं में 99.6 अंक पाकर देवांश बने टापर

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
dewansh becomes district topper
अपनी मां के साथ खुशी मनाता देवांश गुप्ता (99.6 प्रतिशत) गेल डीएवी - फोटो : AURAIYA
औरैया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। इसमें गेल डीएवी के देवांश गुप्ता 99.6 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर रहे। वहीं सुदिति ग्लोबल अकेडमी की नवांशी 99.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी स्कूल की सलोनी सिंह और दिबियापुर के सेंट जोसेफ स्कूल की शगुन 99.2 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। शिक्षकों ने सफल छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

बिना परीक्षा के बेहतर अंक मिलने से विद्यार्थियों में खुशी है। परिणाम जारी होते ही स्कूलों में छात्रों की भीड़ देखने को मिली। इनके अलावा आश्विन सिंह, अजय पाठक ने 97.4, पीयूष पांडेय ने 97, प्रद्युमभन अग्रवाल ने 96.8, सौम्या तिवारी ने 96.6, सलोनी शुक्ल ने 96.2, अभिषेक ने 95.8, कुशाग्र ने 95.6, ध्रुव चौधरी ने 95.2, उदिता गुप्ता एवं यश राजपूत ने 95 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षकों ने मेधावी छात्रों का मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक डॉ. आनंद, प्रधानाचार्य नीलम आनंद, स्कूल के शिक्षकों राहुल पांडेय, बेबी तोमर, अजय चौबे, प्रशांत गुप्ता, अलका पांडेय, देव शक्ति, मनोज अग्रवाल, ब्रजेश चौधरी, मतीन खान, आशीष तिवारी, विकास यादव ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तृप्ती सिंह ने 92.8 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया। प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रधानाचार्य ओमनरायण चतुर्वेदी, रामकुमार दुबे, राजेश तिवारी धनंजय श्रीवास्तव आदि ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकों की बारिश में कोई नहीं रहा पीछे
औरैया। सीबीएसई के परिणाम में इस बार अंकों की बारिश हुई। बेहतर अंक पाने के बाद उनके चेहरे खिले नजर आए। बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा और प्रधानाचार्या रमनीक कौर ने बताया कि अनन्या सोनी ने 96.3, अंजली ने 95.8, हर्षिता पाठक ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बताया कि स्कूल के 131 छात्रों में 22 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए गए। (संवाद)
होनहारों ने किया नाम रोशन
औरैया। शहर के ज्ञान स्थली अकेडमी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा ने बताया कि प्रिंस ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही अनुराग कुशवाहा, ज्योति त्रिपाठी, कुमारी मुस्कान, ऐश्वर्य मिश्रा, मान्यद्य, खुशी गुप्ता, शिवानी कुशवाहा, विशाल पोरवाल, रविंद्र पाल, भूमि सिंह, फैज अब्दुल्ला, आलोक सिंह, गगन तिवारी, सनी तिवारी, आदित्य पाल, नंदनी मिश्रा, आकांक्षा आदि मेधावियों की मेहनत भी रंग लाई है। (संवाद)

शहर के मोहल्ला हवलाई खाना निवासी नवांशी विश्नोई ने 99.4 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नवांशी के पिता सुरेंद्र विश्नोई और मां प्रभा विश्नोई ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। नवांशी ने बताया कि यूं तो राजनीति से कोई मतलब नहीं हैं। लेकिन महिलाओं को सुरक्षा देने वाली सरकार जरूरी है। जिसमें योगी जी बेहतर साबित हुए हैं। बताया कि अभी मंजिल क्या होगी, तय नहीं है। इंटर में अच्छे अंक लाना ही मंजिल है। इंटर के अंक ही सही रास्ता तय करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed