{"_id":"664504162b79db0bc3560ba28f8c564f","slug":"devrani-jithani-were-victims-of-tppebaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी- जेठानी हुईं टप्पेबाजी की शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरानी- जेठानी हुईं टप्पेबाजी की शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह देवरानी- जेठानी से 50 हजार रुपये के सोने -चांदी के जेवरात तथा एक हजार रुपये नकद लेकर दो टप्पेबाज फरार हो गए।
विज्ञापन
देवपुर्वा थाना तिर्वा, कन्नौज निवासी बालकराम की पत्नी मधुबाला अपनी जेठानी सत्यवती के साथ कानपुर से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से उतरीं। वह स्टेशन से नहर पार कर बेला रेाड स्थित बस अड्डे पर तिर्वा जाने के लिए पहुंचीं।
सहायल तिराहा के पास महिलाओं को दो युवक मिले। उन्होंने स्थानीय एक डाक्टर का पता पूछा। महिलाओं ने बताया कि वह बाहरी है। स्थानीय किसी व्यक्ति को जानती नहीं हैं।
विज्ञापन
बताते है कि बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने महिलाओं को अपनी बातों से प्रभावित कर लिया। महिलाओं को बस अड्डे से काफी दूरी पर बहेरे वाली पुलिया के निकट ले गए। यहां एक बंद दुकान के बाहर टिनशेड की छाया में जादू टोना के बहाने मधुबाला की एक जोड़ी कानों की झुमकी तथा पर्स में रखी चांदी की करधनी ले ली।
विज्ञापन
वहीं जेठानी सत्यवती के कानाें के एक जोड़ी सोने के बाले एवं दोनों महिलाओं से एक हजार रुपये ले लिए। थोड़ी देर में दोनों युवक धीरे से खिसक गए। दोनों महिलाओं ने देखा कि युवक मौके से खिसक गए हैं। तो वे दहाड़े मारकर रोने लगीं।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार दोनों युवकों से बातचीत के दौरान तीसरा व्यक्ति भी मौके पर पहुंचा था। महिलाओं ने बताया कि उनके पास घर जाने तक का किराया भी नहीं है। लोगों ने उनके परिजनों को फोन कर घटना से अवगत कराया। बाद में पीड़ित महिलाओं के परिजन दिबियापुर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी।