फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees served langar on the birth anniversary of Guru Gobind Singh.

Auraiya News: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धालुओं ने छका लंगर

Thu, 18 Jan 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees served langar on the birth anniversary of Guru Gobind Singh.
औरैया। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर महावीरगंज स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 लोगों ने लंगर छका। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

आठ दिनों से सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। सिख श्रद्धालु नगर के विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूम कर गुरुवाणी के शबद-कीर्तन करते हुए ढोलक मजीरों के साथ चल रहे थे। सरदार जगदीप सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी का समापन 15 जनवरी को हुआ व उसी दिन श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया। समापन 17 जनवरी दिन बुधवार को हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वर्गों के लगभग 500 लोगों ने गुरुद्वारे में आकर प्रसाद छका। साथ ही गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शाम को रतन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दीप सिंह व भूपिंदर सिंह ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार जगदीप सिंह ने बताया कि गुरुगोबिंद सिंह जी ने मुगल शासनकाल व तत्कालीन शासक औरंगजेब के साथ 14 युद्ध लड़ें। बताया कि मुगल सैनिक हिंदू महिलाओं का शोषण करते थे व उन्हें उठा ले जाते थे। गुरुजी के शिष्य उन शिविरों से महिलाओं, बहू, बेटियों को छुड़ा लाते थे तथा सम्मान सहित उनके घर पहुंचाते थे।

देश व धर्म की रक्षा के खातिर गुरु गोबिंद सिंह के पिता तेग बहादुर व उनके चार बेटों को शहादत भी देनी पड़ी थी। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीप सिंह, हरमीत सिंह, राजू जौहरी, गोल्डी, रोमी, रेशू, शोनू, चांदी सरदार आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed