फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees celebrated Ganesh Chaturthi by cutting cake

Auraiya News: श्रद्धालुओं ने केक काटकर मनाई गणेश चतुर्थी

Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees celebrated Ganesh Chaturthi by cutting cake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले भर में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। विनायक नगर में स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने केक काटकर गणेश चतुर्थी मनाई। दूसरे दिन बुधवार को जगह-जगह सजे मंडपों में देर रात तक भजन कीर्तन के कार्यक्रम जारी रहे। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना कर मनौती मानी।


गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गणेश महोत्सव पांडाल
दिबियापुर। गणेश महोत्सव को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। बेला रोड पर मंडी समिति गेट पर पंचम भव्य श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार शाम हुई आरती में नगर पंचायत दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा समेत स्थानीय भक्तजन खासी संख्या में पहुंचे। आयोजक मंडल के अनुसार मेरा सर्वेश्वर मेरा खाटू वाला श्याम ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार को आरती के उपरांत कलाकारों द्वारा भव्य सजीव झांकी का आयोजन किया गया। इधर दुर्गा टाकीज वाली गली में आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिदिन सुबह शाम आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह शाम खासी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन सुबह आठ बजे एवं शाम साढ़े आठ बजे आरती का आयोजन होगा। उमाकांत सर्राफ, अनुराग सोनी, शैलेंद्र सोनी, संजय तिवारी, आशीष पांडेय, जगदीश यादव समेत खासी संख्या में स्थानीय श्रृद्धालुजन मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article