{"_id":"5d1660ea8ebc3e3c763fe2cb","slug":"dera-banjaran-auraiya-news-knp498536380","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बंजारन में हुई हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बंजारन में हुई हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर अड्डा (डेरा बंजारन) में सोमवार की रात युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी, जो युवक का रिश्ते में ममेरा भाई है, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। हालांकि इस कांड में सह आरोपी दो महिलाएं अभी भी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार को फफूंद थाने में हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने बताया कि 24 जुलाई की रात क्षेत्र के गांव रामपुर अड्डा (डेरा बंजारन) में पति-पत्नी के झगड़े में बीच में बोलने पर गुस्साए ज्ञान सिंह उर्फ पिंकू व उसकी मां राजवती पत्नी टेक सिंह और पत्नी रीना ने पड़ोसी रिश्तेदार तुलसीराम पुत्र स्व. आत्माराम की हत्या कर दी थी और घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतक की पत्नी कांती देवी की तहरीर पर थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें बराबर दबिश दे रही थीं। शुक्रवार को सुबह फफूंद प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा, एसएसआई नन्हेलाल, कांस्टेबल विनोद गुप्ता, धीरज कुमार, धनेंद्र, दिनेश आदि ने ज्ञान सिंह उर्फ पिंकू को नगर के मुरादगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल त्रिशूल भी बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी की प्रवृत्ति आपराधिक किस्म की है। इसकी पत्नी व मां की भी पुलिस तलाश कर रही है जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।