फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dengue infected found in Alamgirpur and Dibiyapur

Auraiya News: आलमगीरपुर व दिबियापुर में मिले डेंगू संक्रमित

Thu, 21 Sep 2023 10:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Dengue infected found in Alamgirpur and Dibiyapur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले में संक्रमण व मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार को डेंगू के दो नए केस सामने आने के बाद डेंगू का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से डरने की नहीं है, बल्कि सावधान और जागरूक रहने की जागरूरता है।
स्वास्थ्य विभाग को मिली एलाइजा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को आलमगीरपुर व नहर बाजार दिबियापुर में एक-एक युवक डेंगू संक्रमित मिले। वहीं गांवों में लोगों के बीमार होने की जानकारी पर अयाना के कटघरा, सहायल, दिबियापुर पहुंची। कटघरा ब्रह्मानंद में 56 घरों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें छह घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला है।
विज्ञापन

सहायल में टीम ने 27 घरों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला व चार लोग बुखार से पीड़ित मिले। मलेरिया इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि चारों बुखार पीड़ित डेंगू रैपिड टेस्ट में निगेटिव आए हैं। इनमें टाइफाइड के लक्षण मिले हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर जिला अस्पताल में 10 बेड, सीएचसी पर पांच बेड व पीएचसी पर दो बेड आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। घर और आसपास साफ पानी इकट्ठा न होने दें। साफ-सफाई और जागरूकता से काफी हद तक मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। विभाग हर रविवार मच्छरों पर करें वार के नाम आए अभियान चला रहा है। डेंगू का पता लगाने के लिए एलाइजा जांच बेहद जरूरी है,जिससे डेंगू की पहचान होती है।


डेंगू के लक्षण व बचाव
शरीर के त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज़ बुखार, मसूड़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, दस्त आदि डेंगू के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के साथ जनजागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा, सोर्स रिडक्शन, बुखार पीड़ित मरीजों के रक्त नमूनों की जांच, ब्लीचिंग पाउडर, नालियों में लार्वी साइडल का छिड़काव कर रही है। चिकित्सक मच्छरदानी का प्रयोग करने और बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने की सलाह दे रहे। बुखार होने पर तरल पदार्थों सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed