फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand response from three market secretaries on low recovery

Auraiya News: कम वसूली पर तीन मंडी सचिवों से मांग जवाब

Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand response from three market secretaries on low recovery
फौटो05एयूआरपी 20- अधिकारियों की बैठक लेतीं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश। संवाद
विज्ञापन

- कर करेत्तर की बैठक में जिलाधिकारी ने कसे अधिकारियों के पेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कर-करेक्तर व विविध देयों की वसूली समीक्षा की। बैठक में वसूली की स्थिति सही न मिलने पर मंडी सचिव औरैया, अछल्दा व दिबियापुर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में वाणिज्यकर, स्टांप, आबकारी, परिवहन, नगर निगम, कृषि विपणन, विद्युत, खनन, मंडी आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंडी सचिव औरैया के बैठक में अनुपस्थित पाए जाने व वसूली की स्थिति सही न होने तथा मंडी सचिव अछल्दा, दिबियापुर द्वारा वसूली कार्य में शिथिलता पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने सभी विभागीय अधिकारियों को आगाह किया की वसूली को लक्ष्य के सापेक्ष सुनिश्चित करने के लिए सतत कार्य किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत/ नगर पालिका परिषद के वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर किराया बढ़ाए जाने आदि की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टाफ बैठक में पटलवार कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की पटल संबंधी कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए और निर्धारित समय सीमा में कार्यों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पट्टा आवंटन के कार्य के लिए पात्रों को चयनित कर नियमानुसार वृक्षारोपण, कृषि भूमि, मत्स्य आवास कुम्हारी कला के पट्टे शीघ्रता के साथ आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवंटन कार्य में किसी प्रकार की अनियमित पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने 03 से 05 वर्ष तक तथा 5 वर्ष से पूर्व के वादों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देश दिए की सभी संबंधित अपने-अपने से संबंधित 10-10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed