फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for Modaks rises in markets; over 15 varieties of the sweet have hit the shelves.

Auraiya News: बाजारों में बढ़ी मोदक की मांग, मिठाई की उतरीं 15 से ज्यादा किस्में

Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for Modaks rises in markets; over 15 varieties of the sweet have hit the shelves.
फोटो -33- मोदक बनाते कारीगर। संवाद
औरैया। शहर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार से शुरू हो रहे गजानन के इस महापर्व के लिए बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए इस बार मोदक की भारी मांग है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारियों ने 15 से भी अधिक प्रकार के विशेष मोदक तैयार किए हैं।
विज्ञापन

बाजार में इस बार केसरिया, चॉकलेट, खजूर, गुलाब, मेवा, केसर, काजू, बूंदी, खोआ, कलरफुल मेवा और केसरिया खोआ मोदक खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनकी कीमतें 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति किलो तक रखी गई हैं। शहर में अब पंडालों के साथ-साथ घरों में भी गणेश स्थापना का चलन तेजी से बढ़ा है, इससे 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में मिठाई और संबंधित बाजारों में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

------
ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट मोदक आ रहा पसंद
गणेश उत्सव को लेकर इस बार ग्राहकों में खासा उत्साह है। हमने खास तौर पर ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट मोदक तैयार किए हैं, जिनकी डिमांड युवाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, मिठाई विक्रेता
------
15 प्रकार के मोदक गजानन के भोग के लिए
हर साल बप्पा के भोग के लिए लोग नए स्वाद की मांग करते हैं। इस बार 15 तरह की किस्में पेश की हैं और बिक्री को लेकर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।
- अखिलेश पोरवाल, मिठाई विक्रेता

फोटो -33- मोदक बनाते कारीगर। संवाद

फोटो -33- मोदक बनाते कारीगर। संवाद

फोटो -33- मोदक बनाते कारीगर। संवाद

फोटो -33- मोदक बनाते कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed