फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Degree through distance learning with competitive exam preparation

Auraiya News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ डिस्टेंस लर्निंग से डिग्री

Wed, 17 Apr 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Degree through distance learning with competitive exam preparation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई का मौका जुलाई से शुरू होने जा रहे नए सत्र से मिलने जा रहा है। इसे लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में क्रेज ज्यादा दिख रहा है। उनका मानना है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ वह डिस्टेंस लर्निंग के जरिए बीए व एमए की डिग्री भी पा सकेंगे।
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में जुलाई के नए सत्र में डिस्टेंस लर्निंग एजुकेशन और आनलाइन डिस्टेंस लर्निंग एजुकेशन की शुरुआत हो रही है। इसे देखते हुए जनपद के युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। खास तौर पर यूपीएससी व अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की दिलचस्पी डिग्री पाने को लेकर डिस्टेंस लर्निंग के लिए देखी जा रही है। अभ्युदय कोचिंग पढ़ने आने वाले इन युवाओं को नए सत्र का इंतजार है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ डिग्री पाने की हसरत भी पूरी हो जाने को लेकर इसे देखा जा रहा है।
विज्ञापन

------------
तैयारी के साथ एमए करना चाहती हूं

फोटो-16एयूआरपी 23- रिया सिंह। स्वयं
‘यूपीपीसीएस की तैयारी कर रही हूं। ऐसे में डिस्टेंस से एमए भी करना चाहती हूं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बीच डिग्री भी मिल जाएगी।’- रिया सिंह
---------
साल नहीं होग बर्बाद
फोटो-16एयूआरपी 24- उत्कर्ष सिंह। स्वयं
‘इस साल 12वीं की परीक्षा दी है। अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी चल रही है। डिस्टेंस से बीए करूंगा। साल भी खाली नहीं जाएगा, ऐसे में परीक्षा की तैयारी भी चलती रहेगी।’-उत्कर्ष सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed