{"_id":"84c43d87f6fbe645ee18117a53119823","slug":"defects-in-construction-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यो में खामियां, कई पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यो में खामियां, कई पर गिरेगी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले में 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं के निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे खराब निर्माण पर डीएम की त्योरियां चढ़ गईंफ।
समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यो में पाई गई कमियों से खफा डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं पर शासकीय व विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गईं। वहीं कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम को विकलांग कालेज के अधो मानक निर्माण में नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बुधवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने निर्माण कार्यो में कार्यदायी संस्थाओं की ढिलाई पर कार्रवाई की कलम चलाई। वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाता का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था
यूपीपीसीएल) के निर्माण कार्य गुणवत्ता की तकनीकी जाँच कराने पर भवन की बाहरी दीवार की सतह चटकी तथा खिड़कियों के टूटे काँच व अन्य निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिले।
विज्ञापन
डीएम ने अधो मानक निर्माण में दोषी कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी है।
वहीं नगर पंचायत बाबरपुर, अजीतमल में नगरीय क्षेत्राें में कराए गए नाली एवं इंटरलाकिंग कार्य का तकनीकी जाँच समिति रिपोर्ट में खामियां पाई।
डीएम ने कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सहायक परियोजना निदेशक, कार्य प्रभारी आरके गुप्ता व तत्कालीन अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी की ओर से बरती गई लापरवाही व उदासीनता पर डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी है।
भाग्यनगर ब्लाक के ग्राम हीरानगर (कंचौसी) में निर्माणाधीन मूक बघिर आवासीय विद्यालय के घटिया निर्माण की जांच कराई गई। जाँच रिपोर्ट में निर्माण में कमियां मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है।
वहीं डीएम ने कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभिंयता को नोटिस जारी करते हुए 18 दिसंबर तक जवाब देने के निर्देशत दिए हैं। डीएम ने चेतावनी दी कि निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता को प्राथमिकता न देने वाली सभी कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी।