फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decoration in Shiva temples, Bhajan-kirtan all day long

शिव मंदिरों में सजावट, पूरे दिन हुए भजन-कीर्तन

Mon, 04 Mar 2019 11:52 PM IST
औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Decoration in Shiva temples, Bhajan-kirtan all day long
बीहड़ स्थित देवकली मंदिर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करती महिला भक्त।
औरैया। महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवालयों में भव्य सजावट की गईं। पूरे दिन वहां बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय का उद्घोष करते हुए भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बीहड़ स्थित देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर वहां लगे मेले में जमकर भक्तों ने खरीदारी भी की। वहीं, यमुना नदी में भी भक्तों ने स्नान किया।
विज्ञापन


  फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शिव भक्तों ने उपवास रखा और भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने के बाद ही अन्न ग्रहण किया। शिव मंदिरों में सजावट की गई। शिव मंदिरों में तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ देर रात तक देखने को मिली। भक्तों के बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय के उद्घोष शिवालयों में पूरे दिन गूंजते रहे। इस अवसर पर शहर के कुछ मंदिरों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शहर के पांच किमी दूर बीहड़ में स्थित भगवान शिव के देवकली मंदिर में भक्तों की भीड़ हजारों की संख्या में उमड़ी। तड़के सुबह से भक्त रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करने के लिए खाली पैर आए और पूजा करने के बाद ही जल ग्रहण किया। यहां जनपद के ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों के भी शिव भक्त ने भगवान की पूजा करने के लिए आए। मंदिरों में छोटे-छोटे बच्चे कांवर लेकर भगवान शिव को मनाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भक्त कई किमी की पैदल यात्रा करने के बाद देवकली मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इस मौके पर देवकली मंदिर के बाहर मेले का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिला व पुरुष शिव भक्तों ने मेले में खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed