फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decline in paddy, increase in maize and millet acreage

Auraiya News: धान में गिरावट, मक्का और बाजरा के रकबे में वृद्धि

Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Decline in paddy, increase in maize and millet acreage
- धान की रोपाई करते किसान। - फोटो : - धान की रोपाई करते किसान।
औरैया। शासन का मोटे अनाज पर डोर पर है। धरातल पर भी इसका असर दिखने लगा है। जिले में धान की फसल के रकबे में पिछले साल के मुकाबले 10 हजार हेक्टेयर की गिरावट आई है।
विज्ञापन

वहीं, बाजरा व मक्के की फसल इस अतिरिक्त रकबे में लहलहाएगी। कृषि विभाग की ओर से तय लक्ष्य के सापेक्ष बीज का भी वितरण कराया गया है। जनपद में खरीफ सीजन को लेकर धान का रकबा अच्छा खासा है। सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त होने से साल दर साल में इसमें बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब शासन का फोकस मोटे अनाज पर है। ऐसे में धान के साथ-साथ मक्का व बाजरे के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साल 2024 में धान का रकबा 85000 हेक्टेयर था। मौजूदा साल में धान का रकबा 75000 हेक्टेयर रखा जाना है। इसके सापेक्ष बीज का भी वितरण हुआ है। वहीं बाजरा व मक्के में पांच-पांच हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है। बाजरा आदि मोटे अनाज व दलहनी फसलों का भी रकबा बढ़ाया गया है। धान के रकबे में गिरावट के आंकड़े अन्य फसलों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल 2024 का रकबा 2025 का लक्ष्य (हेक्टेयर में)
धान 85000 75000
बाजरा 30495 35809
मक्का 8973 14604

जिले में मोटे अनाज पर विशेष फोकस है। धान का उत्पादन अच्छा खासा है। इसके साथ ही अन्य फसलों के रकबे में बढ़ोतरी कर उनका भी उत्पादन बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। आगामी खरीफ सीजन के फसल सर्वे में यह तस्वीर स्पष्ट भी हो जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed