{"_id":"6600577e55ec04e7330a4b1b","slug":"death-of-six-sheep-and-one-goat-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110148-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह भेड़ और एक बकरे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह भेड़ और एक बकरे की मौत
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के रोशंगपुर में दवाई पिलाने के कुछ घंटों के बाद छह भेड़ व एक बकरे की मौत हो गई। जबकि छह भेड़ बीमार हो गई। पशुपालकों ने पशु मित्र पर रुपये लेने व गलत दवाई देने का आरोप लगाया है।
रोशंगपुर गांव निवासी तेज सिंह व मुन्नालाल ने बताया कि वह साझेदारी पर पशुपालन का कार्य करते हैं। शनिवार को उन्होंने गांव के पशुमित्र से भेड़ों के पाचन शक्ति दुरुस्त करने के लिए दवाई ली थी। इसके एवज में पशुमित्र ने उनसे 1000 रुपये लिए और पशुओं को दवा पिलाने की मात्रा समझाई। उन्होंने देर रात दवा दी तो भेड़ों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सुबह तक छह भेड़ व एक बकरे की मौत हो गई। जबकि अन्य छह भेड़ बीमार हो गईं।
जानकारी पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार व लेखपाल सरिता ने पीड़ितों से जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश राजपूत ने बताया कि भेड़ों का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए मथुरा भेजा जा रहा है। दवाई की भी जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि पशु मित्र ने किसानों से अधिक रुपये लिए हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।