फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of corona infected newborn girl, 14 new cases surfaced

कोरोना के14 संक्रमित मिले, नवजात की मौत

Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of corona infected newborn girl, 14 new cases surfaced
औरैया। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में चार बच्चों समेत 14 संक्रमित मिले हैं। इनमें शामिल एक 10 दिन की नवजात की सैफई रिम्स में मौत हो गई। जबकि मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली एक महिला को 28 दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर 100 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन उसने बच्ची को जन्म दिया। तबसे से जच्चा-बच्चा का इलाज जारी था। छह जनवरी को नवजात बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे मां के साथ सैफई रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में जच्चा-बच्चा की आईटीपीसीआर जांच हुई। रिपोर्ट में बच्ची कोरोना संक्रमित मिली, जबकि मां की रिपोर्ट निगेटिव आई। गुरुवार रात को बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट और पोर्टल पर अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 12 गेल गांव के हैं। 11 वर्ष से 15 वर्ष के चार बच्चे भी शामिल हैं। एक संक्रमित संजय नगर औरैया का है। एक 10 दिन की बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला को प्रसव के लिए सैफई रिम्स में भर्ती किया गया था। महिला संक्रमित नहीं है। जबकि बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट सैफई मेडिकल कालेज से जिले को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शिशिर पुरी के मुताबिक, बच्ची के फेफड़ों में संक्रमण था और जन्म से ही वह कमजोर थी। उन्होंने बच्ची की मौत कोरोना से न होने की बात कही है। बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जांच कराई जा रही है। जो भी संक्रमित मिले हैं, सभी को होम आइसोलेशन में रखने के साथ संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अनदेखी का नतीजा यह रहा कि देखते ही देखते एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 जा पहुंची। इसके बाद भी किसी भी स्तर पर सख्ती नजर नहीं आ रही है। आज भी लोग लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। गेल में लगातार मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को हुई जांच के बाद कई बच्चे, महिला और पुरुष भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed