फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death,gun,driver,man,city

बेटे की हत्या के बाद दंपती में हुआ संघर्ष, चली दो गोलियां

Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
death,gun,driver,man,city
फोटो26एयूआरपी 32- परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते सांसद रामशंकर कठेरिया। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के गुरुहाई मोहल्ले में रहने वाले श्रीप्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल ने बेटे शिवम और पत्नी मीरा की गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी थी, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई है। पुलिस की अब तक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि घटना में कोई अन्य युवक शामिल नहीं रहा। मौके से बरामद की गई रिवाल्वर में फोरेंसिक जांच में प्रबंधक संदीप के उंगलियों के निशान मिले हैं। पत्नी मीरा के गले पर पेंचकस (स्क्रू ड्राइवर) व प्लास के छह गंभीर निशान मिले है। पुलिस का मानना है कि पुत्र को गोली लगते देख मीरा ने पति संदीप के साथ काफी देर तक हाथापाई भी की है। उसके बाद ही मीरा को गोली मारी गई है। मीरा की मौत के बाद ही संदीप ने खुद को गोली मार ली। जिस तरह से पत्नी की निर्मम हत्या की गई, इसके पीछे पुलिस कोई बड़ा कारण मान जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

एडीजी जोन भानु भास्कर के साथ औरैया पहुंची कानपुर कमिश्नरेट की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे, जिसकी रिपोर्ट आनी है। एसपी चारु निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम और औरैया फोरेंसिक टीम की आई रिपोर्ट में साफ तौर पर स्पष्ट है कि संदीप पोरवाल ने ही पत्नी व बेटे को गोली मारी है। इसके बाद खुद को गोली मारी। छानबीन के दौरान कमरे में संदीप के बेड के ड्रार से नींद की गोलियां भी बरामद की है। जिससे संदीप द्वारा इन गोलियों का उपयोगकी संभावना जताई जा रही है। कानपुर से फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

----
पोस्टमार्टम में चार गोलियां मिली
संदीप की रिवाल्वर से पांच फायर हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर से चार गोलियां ही मिली है। दो गोलियां पुत्र के शरीर( एक सिर में व एक कान के पास), संदीप के सिर में एक व मीरा के माथे पर एक गोली का निशान पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शिवम एक बार घर भी छोड़ चुका था
पुलिस जांच में निकलकर सामने आया है कि परिवार में अक्सर विवाद होता था। इसमें पिता व पुत्र के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। इसको लेकर शिवम एक बार अपना घर छोड़ ताऊ के बेटे नमन के साथ रहने चला गया था। हहां एक माह तक रहा। परिजनों के समझाने के बाद वापस घर आया था। सूत्रों के मुताबिक मां मीरा बड़े बेटे शिवम की हर बात पर पक्ष लेती थी। यह बात पिता संदीप का नागवार थी। इस कारण भी छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद होता रहता था।
-------------------
सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
सांसद रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को घर पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से सहयोग देने का आश्वासन दिया। हालांकि परिजनों ने उनसे घटना को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आशंका नहीं जताई। इस दौरान उनके साथ अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, श्यामू अवस्थी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

---
काल डिटेल पर टिकी निगाहें
प्रबंधक के घर में किस वजह से विवाद होता था कि इतनी बड़ी घटना हुई। इसकी वजह जानने के लिए पुलिस ने परिजनों के मोबाइल की काल डिटेल खंगालनी शुरू की है। पुलिस अब यह पता लगा रही कि संदीप, मीरा और शिवम सबसे अधिक किसके संपर्क में थे। पुलिस का मानना है कि काफी हद तक काल डिटेल से घटना के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed