फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death,docter,hospital,corona,auraiya

कोरोना से चार की मौत, 232 संक्रमित

Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
death,docter,hospital,corona,auraiya
औरैया। कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को कोरोना से स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र सहित चार की मौत हो गई, जबकि 232 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि आज अच्छी खबर यह है कि कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा है। ठीक होने वालों में ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 275 रही। उधर, 24 घंटे में जिले में 232 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या 6829 हो गई। संक्रमण से बिधूना में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी के 26 वर्षीय पुत्र सहित, शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, गेलगांव निवासी 54 वर्षीय, बिधूना निवासी 46 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।
विज्ञापन

इनको मिलाकर मरने वालों का आंकड़ा 71 हो गया है। जिले में अब एक्टिव केस 2258 हो गए हैं। बताया कि संक्रमण की चेन तोड़ने के प्रयास जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के संपर्कियों और परिजनों के सैंपल ले रहीं हैं। साथ ही उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दे रहीं है। सप्ताह में दो दिन होने वाले लॉकडाउन से जिले में संक्रमण से लोगों को निजात मिलेगी। लोगों से से कहा कि भीड़भाड वाले स्थानों पर मास्क और दो गज की दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

का पालन करें। जिले के बाहर के 18 अस्पतालों में 24 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। लखनऊ लैब से अभी आरटीपीसीआर के 1350 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed